Bangladeshi Youth Arrested In Lucknow With Fake Aadhaar pan Cards Jan Seva Kendra Operator Also Caught
बांग्लादेशी ने बनवा लिए फर्ज़ी आधार-पैनकार्ड, गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : बाजारखाला पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के जरिए लखनऊ में रह रहे बांग्लादेशी युवक मो. सज्जाद हुसैन (28) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके लिए भारतीय पहचान पत्र तैयार कराने वाले भदेवा निवासी जनसेवा केंद्र संचालक मोहम्मद तलहा (40) को भी पकड़ा है। सज्जाद के पास से दो बांग्लादेशी पासपोर्ट, फर्जी आधार, पैन और वोटर आईडी कार्ड, दो मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, सज्जाद ने भारतीय दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाता और मोबाइल सिम भी हासिल कर लिया था।
थाना बाजारखाला सेकंड इंचार्ज सुधीर अवस्थी के मुताबिक, खुफिया सूचना मिली थी कि भदेवा स्थित नसीरुल्ला अपार्टमेंट में एक बांग्लादेशी युवक महिला के साथ रह रहा है। जांच के बाद सज्जाद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह बांग्लादेश के चटोग्राम के हथाजरल रहीमपुर का रहने वाला है। उसके पिता अब्दुल कादिर सऊदी अरब में व्यापार करते हैं। वह भी उनके कारोबार में हाथ बंटाता था। वर्ष 2023 में वह सऊदी अरब से टूरिस्ट वीजा पर लखनऊ आया था।