अब LU में बीकॉम-LLB का कोर्स

नवभारतटाइम्स.कॉम•
bcom llb course to start soon in lucknow university law students to get maximum options
Zeeshan.Rayini

@timesofindia.com
n लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) में बीबीए-एलएलबी की सभी सीटें फुल होने के बाद अब बीकॉम-एलएलबी शुरू करने की तैयारी है। अगले सत्र से यह पाठ्यक्रम शुरू होगा, जो एलयू का चौथा लॉ कोर्स बन जाएगा। प्रदेश के किसी अन्य विश्वविद्यालय में विधि के इतने पाठ्यक्रम संचालित नहीं होते हैं।

कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि वर्तमान में लॉ के इंटरडिसिप्लिनरी पाठ्यक्रमों की भारी मांग है। कॉरपोरेट कंपनियों में जहां बीबीए-एलएलबी स्नातकों को विधि विशेषज्ञ के रूप में तरजीह मिल रही है, वहीं टैक्सेशन, जीएसटी और वित्तीय फर्मों में बीकॉम-एलएलबी के छात्रों की भारी मांग है। इसी को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। वर्तमान में एलयू में तीन वर्षीय एलएलबी, पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी और इसी साल से बीबीए-एलएलबी संचालित हो रहा है। बीकॉम-एलएलबी जुड़ने से छात्रों को लॉ के सर्वाधिक विकल्प मिलेंगे। इसके लिए विवि जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है और पढ़ाने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति भी की जा चुकी है।