अज्ञात वाहन की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम•
elderly man on morning walk crushed by unknown vehicle dies in hospital
nNBT न्यूज, लखनऊ : गोमती नगर में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल मंे बुजुर्ग की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस वाहन की पहचान करने के प्रयास कर रही है।

थाना प्रभारी ब्रजेश चंद्र ने बताया कि गोमतीनगर विनय खंड निवासी चंद्रिका प्रसाद (70) रोज की तरह शनिवार सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। सुबह करीब 5ः45 बजे संगम पार्क के पास उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। समय पर घर न पहुंचने पर बेटा चंद्रकांत और परिवारीजन बुजुर्ग को तलाशने लगे। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल बुजुर्ग को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई। संपर्क करने पर पुलिस ने परिवारीजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। आस-पास लगे कैमरों की फुटेज के जरिए वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। परिवारीजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। बताया जा रहा है चंद्रिका प्रसाद की पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है। वह दो बेटे और बेटी के साथ रहते थे।