सोशल मीडिया पर पोस्ट की बाल यौन शोषण सामग्री, FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम•
सोशल मीडिया पर पोस्ट की बाल यौन शोषण सामग्री, FIR
n NBT न्यूज, ग्रेनो : सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री वायरल करने के आरोप में बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज किया है। साइबर सेल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध इंस्टाग्राम यूजर की पहचान और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उपनिरीक्षक अतुल प्रताप ने शनिवार को केस दर्ज कराया । संदिग्ध यूजर का नाम प्रीत गुर्जर बताया गया है। साथ ही उसका मोबाइल नंबर, संबंधित प्रोफाइल की जानकारी, आईपी एड्रेस, डिवाइस, आईडी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक विवरण भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए। जांच में सामने आया कि संबंधित इंस्टाग्राम प्रोफाइल से बाल यौन शोषण से जुड़ी दो डिजिटल फाइल अपलोड की गई थीं।