Jp Nadda Pays Tribute To Kalraj Mishras Wife Satyawati Mishra Pm Modi Also Expresses Condolences
जेपी नड्डा ने कलराज मिश्रकी पत्नी को दी श्रद्धांजलि
Contributed by: pravesh.singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन के बाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को फोन पर कलराज मिश्र से बातचीत की और शोक की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कलराज मिश्र के नोएडा स्थित आवास पर जाकर सत्यवती मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कलराज मिश्र और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। जेपी नड्डा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। सत्यवती मिश्रा के निधन के बाद गौतमबुद्ध नगर सांसद डा. महेश शर्मा, पूर्व विधायक विनोद कटियार, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अमित मिश्रा, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, महामंत्री अमित त्यागी, और अन्य कई नेता भी उपस्थित होकर इस दुखद अवसर पर सभी ने मिलकर सत्यवती मिश्रा को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।