तीन बाजियों के बाद चार खिलाड़ी बढ़त पर

नवभारतटाइम्स.कॉम•
lucknow district chess championship four players jointly leading after three rounds
n NBT न्यूज, लखनऊ: लखनऊ डिस्ट्रिक्ट चेस चैंपियनशिप में तीन चक्र की बाजियों के बाद मुकाबला रोचक हो गया है। आरव गर्ग, अर्जुन सिंह, अनुज यादव और विनय मिश्रा 3-3 अंक लेकर संयुक्त रूप से सबसे आगे चल रहे हैं। प्रणव रस्तोगी, पार्थ गुप्ता और तनिष कुमार के 2.5-2.5 अंक हैं। लखनऊ चेस असोसिएशन और कर्नल एसएन. मिश्रा ओबीई मेमोरियल स्कूल की ओर से प्रतियोगिता स्कूल परिसर में हो रही है।