Major Administrative Reshuffle Panchayati Raj Director Amit Singh Removed Haripratap Shahi New Director
हटाए गए निदेशक पंचायती राज, हरि प्रताप नए डायरेक्टर
Contributed by: anand.tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ
राज्य सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 15 आईएएस और 23 पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया। पंचायती राज के निदेशक आईएएस अधिकारी अमित सिंह को हटाकर हरिप्रताप शाही को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। अमित सिंह को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ पद का कार्यभार दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर की नाराजगी पर पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव को भी बदल दिया गया था। माना जा रहा है कि डायरेक्टर के कामकाज से मंत्री खुश नहीं थे, इसलिए उनका भी तबादला कर दिया गया है। आईएएस अधिकारी राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त आवास विकास परिषद भेजा गया है।खनन और चिकित्सा शिक्षा विभाग में बदलाव
डॉ. उज्ज्वल कुमार को विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के पद पर थे। जेरीभा को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन बनाया गया है। आईएएस अफसर ध्रुव खाडिया को जौनपुर से मुख्य विकास अधिकारी मऊ के पद पर भेजा गया है। विवेक कुमार श्रीवास्तव को सदस्य राजस्व परिषद प्रयागराज और नरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर के पद पर तैनाती मिली है। आईएएस सचिन कुमार सिंह विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा और प्रकाश बिंदु सचिव चिकित्सा शिक्षा के साथ अर्चना गहरवार को कुलसचिव AKTU लखनऊ और रीना सिंह कुलसचिव KGMU के पद पर तैनाती मिली है। डॉ.चंद्रभूषण को अपर निदेशक, डॉ.राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के पद पर भेजा गया है। लखीमपुर खीरी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात नरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। प्रकाश बिंदु को सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। नीरज शुक्ला प्रबंध निदेशक पीसीएफ बनाए गए है। नीरज शुक्ला अपर आयुक्त आवास विकास परिषद के पद पर थे।