Nbts Special Campaign In Grand Ajnara Heritage Dialogue With Residents Women Empowerment And Honour
ग्रैंड अजनारा हेरिटेज सोसायटी में NBT का विशेष अभियान, आज करेंगे संवाद
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरिटेज सोसायटी में नवभारत टाइम्स की ओर से एक सप्ताह तक विशेष कार्यक्रम होंगे। इसकी शुरुआत आज से होगी। इसके तहत एनबीटी का सोसायटी संवाद होगा। इसमें निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, सुझावों और सामुदायिक मुद्दों को समझा जाएगा। फ्लैट की रजिस्ट्री और अथॉरिटी से जुड़े मामलों पर चर्चा होगी। इ 7 अक्टूबर को महिलाओं के लिए विशेष संवाद होगा। ‘हर महिला को सशक्त बनाना’ विषय पर होने वाली इस खुली बातचीत में महिलाओं के अवसरों, अधिकारों और सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें महिलाएं अपनी समस्याएं और अनुभव साझा कर सकेंगी। एनबीटी की महिला रिपोर्टरों की टीम इसमें खासतौर पर शामिल होगी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में 11 अक्टूबर को सोसायटी के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही अथॉरिटी के साथ कार्यक्रम होगा। निवासियों की ओर से संवाद में रखी समस्याओं को एनबीटी अधिकारियों से साझा करेगा। इस आयोजन का उद्देश्य सोसायटी की आवाज को मंच देना और समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक संवाद शुरू करना है।