खेल मैदानों की सुविधाएं बढ़ेंगी, जल्द मिलेंगे नए उपकरण

नवभारतटाइम्स.कॉम•
new facilities soon in sports grounds players will get new equipment
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए खेल विभाग ने जिले के स्टेडियम और खेल ग्राउंडों की सुविधाओं की समीक्षा शुरू कर दी है। शनिवार को खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर सुनीता खत्री ने गुड़गांव का दौरा किया। उन्होंने नेहरू स्टेडियम और मऊ लोकरी स्थित राजीव गांधी स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों की जरूरतों के बारे में जानकारी हासिल की।
जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि डिप्टी डायरेक्टर ने स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं को देखा। इस दौरान कुछ जगहों पर खेल सुविधाओं को बेहतर बताया, जबकि राजीव गांधी स्टेडियम में सुविधाओं को और बेहतर करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग की ओर से सभी जिलों को बजट उपलब्ध कराए गए हैं। कुछ खिलाड़ियों ने अपनी जरूरतों और समस्याओं के बारे में बताया है, उनकी बातों पर गौर किया जाएगा। विभाग का लक्ष्य खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। खिलाड़ियों के लिए जल्द नए खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उच्च अधिकारियों ने सामान की खरीद के लिए कमिटी बनाई है।