बचाने के लिए 15 मिनट तक प्रयास करते रहे लोग

नवभारतटाइम्स.कॉम•
noida depressed youth commits suicide by jumping from balcony 15 minute rescue operation fails
n NBT रिपोर्ट, नोएडा : युवक को बचाने के लिए एसी मिकैनिक समेत चार लोगों ने 15 मिनट तक प्रयास किया। उनसे बातें की, हाथ पकड़ लिए, लेकिन उन्होंने वापस लौटने की बात कहकर ग्रिल से हाथ छोड़कर खुद को गिरा दिया। वह शनिवार सुबह 11: 45 बजे बालकनी की रेलिंग पर लटक गए। बताया जा रहा है कि युवक प्री-मैच्योर बच्चे की मौत, तलाक और कर्ज के बाद से डिप्रेशन में था। दो साल पहले शादी हुई थी। परिवार के मुताबिक, बच्चे की मौत से उबरने की कोशिश के दौरान पत्नी ने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। तलाकशुदा पत्नी को करीब 20 लाख रुपये देने की बात सामने आई है। ऐसे मामलों पर मनोचिकित्सक डॉ. तनुजा गुप्ता ने बताया कि परिवार के सदस्यों को एक साथ बैठकर रोजाना बातचीत करनी चाहिए। आदमी परेशानी से बाहर नहीं निकल रहा है तो उसकी काउंसलिंग जरूर कराएं।