Noida Skywalk To Be Inaugurated Today Was Started On Trial From August 28
28 अगस्त को खुले स्काईवॉक का आज होगा उद्घाटन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा : अथॉरिटी की ओर से बनाया गया स्काईवॉक का संचालन 28 अगस्त के ट्रायल के तौर पर शुरू हुआ था। एक महीने 5 दिन बाद आज इसका उद्घाटन है। अथॉरिटी के अनुसार सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। कई साल लंबे इंतजार के बाद स्काईवॉक शुरू हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रायल के दौरान कोई दिक्कत नहीं आई जिसके चलते अब इसे स्थायी रूप से खोल दिया जाएगा। सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और विधायक डॉ. पंकज सिह उद्घाटन के मौके पर शामिल होंगे।