कहानियों और लोककथाओं से सजी बौद्ध संस्थान की शाम

नवभारतटाइम्स.कॉम•
rangotsav of stories and folk tales at buddhist institute in lucknow
n NBT न्यूज, लखनऊ : कथा रंग फाउंडेशन द्वारा गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में कहानी एवं लोककथा वाचन का कार्यक्रम रंगोत्सव आयोजित किया गया। साहित्य और लोक संस्कृति को समर्पित इस कार्यक्रम का आगाज़ दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राम बहादुर मिश्र, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ल, संस्था की अध्यक्ष नूतन वशिष्ठ, उपाध्यक्ष पुनीता अवस्थी और सचिव अनुपमा शरद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मन्नू भंडारी की चर्चित कहानी 'अकेली' का वाचन डॉ. मालविका द्विवेदी व पुनीता अवस्थी ने किया।
वहीं विवेक मिश्र की कहानी 'घड़ा' का पाठ नूतन वशिष्ठ व अनमोल मिश्र और आशुतोष शुक्ल की कहानी 'गैया-गैया का बच्चा' का वाचन अनुपमा शरद व अनवारुल हसन द्वारा किया गया। इसके साथ ही क्षेत्रीय लोकसंस्कृति को मंच देते हुए कन्नौजी लोककथा 'सेर कांटा' को डॉ. अपूर्वी अवस्थी व अर्चना त्रिपाठी और अवधी लोककथा 'आलसी का खेत' को अर्चना सारंग व कौन्तेय जय ने प्रस्तुत किया। मौके पर हिंदी व भोजपुरी के प्रख्यात लेखक सूर्यदेव पाठक की पुस्तक 'बेच रहा ईमान' का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम में डॉ. सुमन मिश्रा, सीमा मिश्रा, विवेक शुक्ला, कल्पना उप्रेती और पूनम तिवारी सहित कई साहित्यप्रेमी मौजूद रहे।