Sp Changes Two Mlc Candidates New Candidates Announced For Agra And Gorakhpur faizabad Seats
सपा ने बदले दो MLC उम्मीदवार
Contributed by: anand.tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : सपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव को लेकर अपने दो प्रत्याशी बदल दिए हैं। पार्टी ने आगरा खंड स्नातक सीट से डॉ.आकाश अग्रवाल और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ.संजयन त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है।
शनिवार को अखिलेश यादव ने दोनों को सपा की सदस्यता दिलाई और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने प्रत्याशी घोषित किया। इससे पहले सपा ने आगरा खंड स्नातक सीट से रामप्रकाश गुप्ता और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट से कमलेश यादव को प्रत्याशी घोषित किया था। सपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजीव पांडेय भी मौजूद रहे।डॉ.संजयन ने हटा दिया था बीजेपी का झंडा : इससे पहले जब डॉ. संजयन त्रिपाठी ने टिकट कटने के बाद नाराजगी जताई थी और पार्टी से इस्तीफा देते हुए बीजेपी का झंडा भी अपनी गाड़ी से उतार दिया था। यही नहीं उन्होंने बागी रुख अपनाते हुए निर्दलीय नामांकन भी कर दिया था। उन्होंने 2 अक्टूबर को नामांकन भी दाखिल किया था। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होनी है।