मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान

नवभारतटाइम्स.कॉम•
special campaign to add names to voter list no eligible citizen should be left out
n NBT न्यूज, ग्रेनो : एसआईआर को लेकर उठ रहे विरोध के बाद अब जिले की मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत महिला, दिव्यांग, बेघर और पहली बार मतदाता बनने के योग्य युवाओं के साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नागरिकों को भी शामिल किया जाएगा। डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने शनिवार को बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची का निरंतर पुनरीक्षण किया जा रहा है। 'कोई मतदाता न छूटे' के उद्देश्य के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।