स्टडी हॉल कॉलेज में नए छात्रों का स्वागत

नवभारतटाइम्स.कॉम•
study hall colleges aagat navagantuk samaroh grand welcome for new students
n NBT न्यूज, लखनऊ: पिपरसंड स्थित स्टडी हॉल कॉलेज में शनिवार को नए विद्यार्थियों के स्वागत में ' आगत नवागंतुक समारोह ' हुआ। निदेशक डॉ. हिमांशु सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर छात्रों को अनुशासन और प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक, नाटक, गीत व डांस से समां बांधा। तनिशा, पलक, प्रियंशी के डांस और प्रियंशु, देव व श्रेया के गीतों को खूब सराहना मिली। क्विज राउंड के आधार पर नए छात्रों को विभिन्न खिताब दिए गए।