Supernova Society Now Prohibits Renting Flats As Pg Or Hostel For Bachelors
सुपरनोवा में बैचलर्स को नहीं मिलेगा पीजी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी में शुक्रवार को जीबीएम में नई पॉलिसी पास होने के बाद अब फ्लैट किराये पर मिलने के नियम सख्त हो गए हैं। सोसायटी में फ्लैट को बैचलर्स के लिए हॉस्टल या पीजी की तरह रखने की व्यवस्था पर रोक लगा दी गई है। साथ ही ऑनलाइन प्लैटफॉर्म के जरिये कम अवधि के लिए फ्लैट किराये पर देने पर भी सख्ती शुरू कर दी गई है। सोसायटी प्रबंधन की ओर से फ्लैट मालिकों को नियमों का पालन करने और किरायेदारों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत सोसायटी में परिवारों को किराये पर फ्लैट देने को प्राथमिकता देने की सलाह सभी मकान मालिकों को दी गई है। बैचलर्स को फ्लैट किराये पर देने के लिए सीमाएं तय की गई हैं। ऐसे मामलों में मालिकों को निर्धारित अवधि में व्यवस्था बदलने के निर्देश दिए जा सकते हैं। सभी निवासियों से इन नियमों का पालन करने की अपील की गई है।