व्यापारियों ने रक्षामंत्री को सौंपा ज्ञापन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
traders submit memorandum to defense minister demand for increased upi merchant discount rate limit
n NBT न्यूज, लखनऊ : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर यूपीआई पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट व्यवस्था के संबंध में ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देश पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी के नेतृत्व में मिले इस प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू होने की न्यूनतम लेनदेन सीमा दो हजार रुपये से बढ़ाकर दस हजार रुपये की जाए तथा मासिक अधिकतम सीमा एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये की जाए। इस अवसर पर महामंत्री अनुज गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार नाग और उपाध्यक्ष अरविंद मित्तल उपस्थित रहे।