पोल से टकराई बाइक, युवक की गई जान

नवभारतटाइम्स.कॉम•
पोल से टकराई बाइक, युवक की गई जान
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : फरीदाबाद रोड पर शनिवार रात सड़क किनारे लगे पोल से बाइक टकराने पर युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान अयोध्या के प्रेम चंद के तौर पर हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रेम चंद बंधवाड़ी गांव में भीम सिंह के घर पर देखरेख करते थे। शनिवार को वह किसी काम से बालियावास गए थे। वापसी में राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान के पास अंधेरे में सड़क किनारे लगे पोल से उनकी बाइक टकरा गई। अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन गुड़गांव पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेकमेंडेड खबरें