क्लास से गायब रहने वालों से होगा जवाब तलब

नवभारतटाइम्स.कॉम•
क्लास से गायब रहने वालों से होगा जवाब तलब
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) में अब क्लास से नदारद रहने वाले शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। हॉस्टलों के बाद क्लासों को नियमित करने के लिए विवि प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसके तहत खुद कुलपति (VC) प्रो. जेपी सैनी क्लासरूम्स का औचक निरीक्षण करेंगे।

वीसी रोजाना किसी भी विभाग की क्लास में रैंडम पहुंचकर टाइम टेबल चेक करेंगे कि संबंधित शिक्षक मौजूद हैं या नहीं। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों से जवाब-तलब किया जाएगा। साथ ही कुलपति सीधे छात्र-छात्राओं से पढ़ाई और सिलेबस का फीडबैक भी लेंगे। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि विभागों में विभागाध्यक्ष (HOD) तो अपने स्तर पर निगरानी कर ही रहे हैं, लेकिन व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण शुरू किया जा रहा है।

रेकमेंडेड खबरें