Degrees And Marksheets Will Be Available In Digilocker Big Initiative By Lucknow University And Aktu
डिजिलॉकर में ही मिलेंगी डिग्री और मार्कशीट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Zeeshan.Rayini @timesofindia.com
nलखनऊ: शहर के विश्वविद्यालयों में भविष्य में डिग्री और मार्कशीट की हार्ड कॉपी मिलना बंद हो सकती है। राजधानी के दो बड़े संस्थान लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ( AKTU ) इस दिशा में काम शुरू कर चुके हैं। राज्यपाल की ओर से विश्वविद्यालयों को मिले निर्देशों के बाद दोनों संस्थान इसकी तैयारी में जुटे हैं।एलयू में आई-कार्ड से हुई शुरुआत : लखनऊ विश्वविद्यालय ने इस व्यवस्था की शुरुआत करते हुए मौजूदा सत्र से फिजिकल आई-कार्ड देना बंद कर दिया है। छात्रों को अब डिजिलॉकर में डिजिटल आई-कार्ड दिया जा रहा है। एलयू में करीब 4 लाख छात्र हर साल परीक्षा देते हैं। सालाना लगभग 8 से 10 लाख मार्कशीट छपवानी पड़ती हैं।
मार्कशीट की जगह मिलेगी ट्रांसक्रिप्ट : एकेटीयू में भी डिग्री-मार्कशीट को ऑनलाइन करने की कवायद चल रही है। विवि ने पासआउट छात्रों को नि:शुल्क ट्रांसक्रिप्ट भेजने का फैसला लिया है, जिसमें सभी सेमेस्टर के अंक एक साथ दर्ज होते हैं। एकेटीयू की योजना है कि अलग-अलग सेमेस्टर की मार्कशीट डिजिलॉकर में सॉफ्ट कॉपी के रूप में दी जाए, जबकि ट्रांसक्रिप्ट की हार्ड कॉपी छात्रों को उपलब्ध कराई जाए।