Industries Will Get Financial Help For Providing Jobs Prime Minister Viksit Bharat Rojgar Yojana
नौकरी देने पर उद्योगों को मिलेगी आर्थिक मदद
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : जिला प्रशासन की ओर से केंद्र की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ उठाने के लिए उद्योगों से अपील की जा रही है। योजना एक अगस्त 2025 से लागू है। पहले हिस्से में EPFO में पहली बार रजिस्टर होने वाले और एक लाख रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को एक महीने के EPF वेतन के बराबर, अधिकतम 15 हजार रुपये तक इंसेंटिव दिया जाएगा। यह राशि दो किश्तों में मिलेगी। पहली किश्त 6 महीने और दूसरी 12 महीने की नौकरी के बाद दी जाएगी। योजना के दूसरे हिस्से में कंपनियों को नए रोजगार देने पर आर्थिक फायदा मिलेगा।