पार्क में खेलने गए तीन बच्चे लापता, मंडी से हुए बरामद

नवभारतटाइम्स.कॉम•
पार्क में खेलने गए तीन बच्चे लापता, मंडी से हुए बरामद
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : ताऊ देवी लाल पार्क में खेलने गए तीन बच्चों के लापता होने और फिर कुछ ही घंटों में पुलिस टीम की ओर से उन्हें ढूंढने का मामला सामने आया है। जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीनों को वजीराबाद सब्जी मंडी से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार वजीराबाद का रवि (9), रक्षित (7) और राजन (5) रविवार दोपहर करीब तीन बजे ताऊ देवी लाल पार्क में खेलने के लिए गए थे।

काफी समय बाद भी जब तीनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी देर तलाश करने के बाद भी जब बच्चों का पता नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस सूचना दी गई। इस पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों पर बच्चों की तलाश की और उनके बारे में जानकारी जुटाई। संभावित इलाकों में तलाश करने के बाद शाम करीब 7:40 बजे तीनों बच्चे वजीराबाद सब्जी मंडी में मिल गए। पुलिस टीम ने बच्चों को वहां से लेकर सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया।

रेकमेंडेड खबरें