193 Lakhs Transferred From Account After Mobile Theft Case Registered On Drivers Complaint
मोबाइल चुरा खाते से निकाली रकम, केस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, आरडी सिटी : एरिया में एक ड्राइवर के कमरे से दो मोबाइल चोरी होने के बाद बैंक खाते से 1.93 लाख रुपये ट्रांसफर करने का मामला आया है। कोटपूतली के महीपाल यादव ने बताया कि वह आरडी सिटी में रहते हैं और गाड़ी चलाते हैं। 18 सितंबर की रात 11 बजे वह सोए थे, सुबह 6 बजे उठने पर देखा तो उनके दोनों मोबाइल गायब थे। बाद में उनके बैंक खाते से मोबाइल के जरिये रकम ट्रांसफर होने का पता लगा। पुलिस ने बैंक से रेकॉर्ड हासिल किया तो 1 लाख 93 हजार 468 रुपये की ट्रांजेक्शन की पुष्टि हुई।