Madanpuri Road Repair Preparations Begin Responsibility Now With Municipal Corporation
मदनपुरी रोड की जिम्मेदारी अब नगर निगम के पास, मरम्मत की तैयारी शुरू
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
अब शहर की मदनपुरी रोड का जिम्मा नगर निगम के पास होगा। नगर निगम और GMDA के बीच अभी तक यह तय नहीं हो पा रहा था कि यह रोड किस विभाग के पास है। इस रोड का इसी के चलते काम नहीं हो पा रहा था। यह रोड जर्जर हालत में है, यहां पर फुटपाथ टूटे हैं और जगह- जगह गड्ढे हैं। GMDA ने अब लेटर लिख इस रोड को नगर निगम को दे दिया है। एरिया निगम का है, लेकिन यह रोड अब तक GMDA के पास थी। जानकारी के अनुसार रोड के रेनोवेशन के लिए नगर निगम ने एस्टीमेट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। न्यू कॉलोनी मोड से पटौदी चौक तक 4 किलोमीटर की यह रोड दोबारा बनाई जाएगी। इस रोड पर फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटें भी लगाने की तैयारी है। यह भी सर्वे किया जाएगा कि यहां पर ड्रेन भी बनाई जा सकती है या नहीं, इस बारे में नगर निगम जल्द ही कंस्लटेंट नियुक्त करेगा। इसके बाद डीपीआर तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निगम SDO नैयम हुसैन ने बताया कि मदनपुरी रोड अब नगर निगम के पास है। इसके लिए जीएमडीए से लेटर मिल गया है।