Smuggler Who Brought Ganja From Up To Gurgaon Arrested By Crime Branch
यूपी से गुड़गांव बेचने के लिए लाया था गांजा, अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : शहर में नशे की सप्लाई करने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-10 की टीम ने गिरफ्तार किया है। एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश से गांजा खरीद गुड़गांव में छोटी-छोटी मात्रा में बेचकर मुनाफा कमाने की तैयारी में था। दरअसल क्राइम ब्रांच सेक्टर-10 की टीम ने रविवार को कादीपुर के सरकारी स्कूल के पास एक संदिग्ध शख्स को काबू किया। पहचान सहनवाज खान के तौर पर बताई। आरोपी गांव पथगंज, बरेली के तौर पर हुई।