5 हजार में खरीदा था देसी कट्टा, काबू

नवभारतटाइम्स.कॉम•
5 हजार में खरीदा था देसी कट्टा, काबू
nNBT रिपोर्ट, सेक्टर-9 : हूडा मार्केट में अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को क्राइम ब्रांच सेक्टर-10 की टीम ने गिरफ्तार किया है। एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ गुड़गांव और रोहतक में पहले से चोरी, लूट और हत्या के प्रयास समेत सात मामले दर्ज हैं। पुलिस के बनुसार रविवार को क्राइम ब्रांच सेक्टर-10 की टीम ने सेक्टर-9ए स्थित हुड्डा मार्केट से एक युवक को शक के आधार पर काबू किया। तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी विकास रोहतक के रिठोल गांव का रहने वाला है जो अभी बादशाहपुर में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कट्टा अपने एक साथी से पांच हजार रुपये में खरीदा था।

रेकमेंडेड खबरें