भू-जल संरक्षण के प्लान पर सभी विभाग मिलकर करेंगे काम

नवभारतटाइम्स.कॉम•
groundwater conservation all departments will together create action plan rainwater harvesting structures to be built with iit delhis collaboration
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

जिले में भूजल संरक्षण के लिए अब सभी विभाग मिलकर काम करेंगे। सोमवार को जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने जिला प्रशासन, नगर निगम समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने सभी विभागों को 6 अक्टूबर तक भूजल दोहन कम करने और रिचार्ज बढ़ाने का एक्शन प्लान देने के निर्देश दिए। IIT दिल्ली के सहयोग से शहर में पांच आधुनिक रेन वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर तैयार किए जा रहे हैं। इनमें सेक्टर-31, सेक्टर-39 और सेक्टर-55 एआईटी पार्क में तीन बन चुके हैं, जबकि रेजांगला चौक पर चौथे का काम जारी है। GMDA, टीसीएस के सहयोग से सेक्टर-38 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउंड के नीचे अंडरग्राउंड वॉटर टैंक बनाने की फिजिबिलिटी स्टडी भी करा रहा है। प्राकृतिक जलाशयों को पुनर्जीवित करने, अतिक्रमण हटाने, ग्रीन बेल्ट का लेवल नीचे करने और पार्कों को जरूरत के अनुसार बायो-स्वेल विकसित करने की योजना है। पार्कों के नीचे अंडरग्राउंड वॉटर स्टोरेज टैंक की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। नगर निगम IIT गांधीनगर के सहयोग से इंजेक्शन वेल विकसित करेगा। अवैध बोरवेल पर कार्रवाई की योजना भी बनाई जाएगी। एसटीपी के टर्शरी ट्रीटेड पानी के पुनः उपयोग पर जोर है। टेक्सटाइल इंडस्ट्री को जीएमडीए से 10 एमएलडी शोधित पानी मिल रहा है। ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में STP निगरानी एचएसपीसीबी करेगा। इस दौरान संंबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें