‘15 दिन में बंद करें निगम एरिया के सभी RMC प्लांट’

नवभारतटाइम्स.कॉम•
manesar nigams big decision all rmc plants to be closed in 15 days strictness on construction work
nNBT रिपोर्ट, मानेसर : नगर निगम कमिश्नर मानेसर ने सोमवार को नगर निगम और GMDA के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। इस दौरान CQM के तहत चल रहे कामों की समीक्षा की। कमिश्नर ने सड़कों पर चल रहे निर्माण कार्यों को तय समस में पूरा करने के निर्देश दिए। अगले 15 दिनों में सभी RMC प्लांट को पूरी तरह से बंद करने के आदेश दिए। कमिश्नर ने CQM की ओर से जारी आदेशों का पालन सख्ती से करने की बात कही।

कहा कि निर्माण साइटों पर धूल नियंत्रण, वायु गुणवत्ता सुधार और पर्यावरण संरक्षण के उपाय अपनाएं जाएं। निगम एरिया में चल रहे निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। मंगलवार से नगर निगम क्षेत्र की सभी सड़कों के किनारों की डीप क्लीनिंग की जाए। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें