Accused Were Planning Murder With Desi Katta Petrol Pump Loot Revealed
देसी कट्टा से करने वाले थे हत्या, खुलासा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, कुरुक्षेत्र: शाहाबाद के मोहड़ी स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश के मामले में पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में गुरुवार को यह बात सामने आई कि आरोपियों ने अंबाला में रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या करने के लिए ₹5 से ₹10 हजार में देसी कट्टा खरीदा था। अब पुलिस हत्या की साजिश और रंजिश के मामले की भी जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर की रात दोनों आरोपी एनएच-44 स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कर्मचारी पर कट्टा तानकर लूट की कोशिश की। कर्मचारियों के विरोध पर भागते समय बाइक फिसल गई और एक आरोपी दलीप पकड़ा गया, जबकि सन्नी उर्फ रिशु फरार हो गया था। पुलिस ने 4 अक्टूबर को सन्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। हथियार उपलब्ध कराने वाले सहारनपुर निवासी वंश उर्फ काका को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।