हरियाणा पुलिस ने गैंगस्टर, गन कल्चर और हिंसा के महिमामंडन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म से 67 विवादित गीत हटवाए हैं।पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने गुरुवार को बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स ने ऑनलाइन मध्यस्थों को नोटिस जारी कर यह कार्रवाई कराई। पुलिस ने गैंगस्टर और गन कल्चर से प्रभावित करीब 200 युवाओं की पहचान कर उनकी काउंसलिंग भी की। इसके अलावा अलगाववादी शहजाद भट्टी द्वारा युवाओं को भड़काने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 12 इंस्टाग्राम अकाउंट भी हटवाए गए। पुलिस ने कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को अपराधियों के महिमामंडन से बचने की सलाह दी है।