महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
rohtak live in partner strangles woman to death in front of daughter
n NBT न्यूज, रोहतक: शहर के गढ़ी मोहल्ले में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप लिव-इन पार्टनर पर है, जो वारदात के बाद से फरार है। पुलिस ने गुरुवार को शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस भेज दिया। पुलिस के अनुसार, सुषमा उर्फ लाली पिछले पांच साल से अनीश के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। यह भी कहा जा रहा है कि करीब दो महीने पहले दोनों ने शादी कर ली थी। सुषमा की यह दूसरी शादी थी और पहले पति से उसकी सात साल की बेटी है। बुधवार रात किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हुआ। आरोप है कि अनीश ने सुषमा की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के समय बेटी भी मौजूद थी।

रेकमेंडेड खबरें