मार्केट कमिटी कार्यालय पर नाराज़ किसानों ने ताला जड़ा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
yamunanagar angry farmers lock market committee office due to delay in paddy lifting officials trapped
n NBT न्यूज, यमुनानगर: यमुनानगर में धान के उठान में देरी से नाराज किसानों ने गुरुवार को जगाधरी मार्केट कमिटी कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इस दौरान मार्केट कमिटी अध्यक्ष समेत कई अधिकारी कार्यालय के अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर एसडीएम विश्वनाथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर ताला खुलवाया।

किसानों का कहना है कि मंडी में हजारों कट्टे धान खुले में पड़े हैं और नई फसल पहुंचने के कारण मंडी में जगह की कमी हो रही है। बारिश के कारण खुले में रखे धान के खराब होने का भी खतरा है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि उठान के लिए गुरुवार को 30 गाड़ियां लगाई गईं, जबकि अगले दिन इनकी संख्या 40 करने की बात कही गई। किसानों ने 60 गाड़ियां लगाने की मांग की है। किसानों ने धान की नमी जांच में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया।

रेकमेंडेड खबरें