मारपीट कर युवक की हत्या में नाबालिग सहित तीन पकड़े

नवभारतटाइम्स.कॉम•
rewari three accused including a minor arrested in murder case after assault looted chain and cash recovered
n NBT न्यूज, रेवाड़ी : युवक से मारपीट कर हत्या के मामले में CIA रेवाड़ी ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है। CIA रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने भोहतवास के आरोपी धीरज और सुंदरोज के संजय को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को पकड़ा। मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। सुंदरोज के राम शर्मा ने शिकायत दी थी कि वह अपने भाई केशव शर्मा के साथ घर लौट रहे थे, रास्ते में आरोपी नितिन, आकाश, दीपांशु व संजय ने रास्ता रोक हमला किया और बुरी तरह मारपीट की। केशव की सोने की चेन, अंगूठी और 50 हजार रुपये छीन लिए। दोनों भाइयों को गंभीर चोट आईं। इस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर दोनों को रोहतक रेफर कर दिया गया। पांच सितंबर को केशव की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या की धारा भी जोड़ीं। जांच में सामने आया है कि आरोपी धीरज के खिलाफ रेवाड़ी और गुड़गांव के थानों में लूट, मारपीट, एक्साइज एक्ट, व एनडीपीएस एक्ट के 5 मामले दर्ज हैं। वहीं संजय पर भी मारपीट का एक मामला है। वहीं, नाबालिग को बाल सुधार गृह, फरीदाबाद भेज दिया है।

रेकमेंडेड खबरें