Assault On Delivery Boy Due To Grudge 3 Accused Arrested Main Accused Already Caught
रंजिश में डिलिवरी बॉय से मारपीट की थी, 3 अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : ग्वाल पहाड़ी एरिया में आपसी कहासुनी की रंजिश को लेकर डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को मामले की सूचना मिली थी। एक अक्टूबर को पुलिस ने घायल से संपर्क कर बयान दर्ज किया। पीड़ित ने बताया कि 29 सितंबर की रात 9:10 बजे वह बालीवास के ब्लिंकिट स्टोर के गेट पर बंधवाड़ी का देवराज, सचिन और उनके साथ आए तीन-चार अन्य युवकों ने उससे बुरी तरह मारपीट की। उसके चाचा के बेटे राहुल और राजेश से भी मारपीट की गई। ग्वाल पहाड़ी चौकी की टीम ने बुधवार को ग्वाल पहाड़ी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहचान ढाणी बंधवाड़ी के देवराज, गौरव और शोभित के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी डिलीवरी बॉय हैं। पीड़ित की आरोपी देवराज से पहले कहासुनी हुई थी। इसी की रंजिश के चलते देवराज ने अपने दोस्तों के साथ मारपीट की।