Gurugram Police On Alert For Festive Season Tight Security Arrangements Close Watch On Social Media
फेस्टिवल सीजन को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
त्योहारों के मद्देनजर गुड़गांव पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। शहर में दुर्गा उत्सव , रामलीला समेत अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने एरिया में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी जुटाकर सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह, भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल व साइबर विंग को 24 घंटे सक्रिय किया गया है।पुलिस की ओर से आयोजन समितियों से भी सहयोग करने को कहा गया है। दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीला स्थलों और अन्य आयोजन स्थलों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। एंट्री और एग्जिट, पार्किंग एरिया व भीड़ वाले स्थानों पर निगरानी को कहा गया है। पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारियों को आयोजनों की सूची तैयार करने और आयोजकों से संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं।