बेबस लोग दोगुना किराया देकर ऑटो में कर रहे 'सफर'

नवभारतटाइम्स.कॉम•
city bus closed people forced to travel in autos by paying double fare difficulties increased
रोजाना सफर करने वालों की बढ़ी मुश्किल

सिटी बस बंद होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बस से सफर करना किफायती पड़ता है, लेकिन अब ऑटो का सहारा लेना मजबूरी बन गया है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।
उदित कुमार, यात्री

बस स्टॉप पर पहुंचने के बाद काफी देर तक बस का इंतजार करना पड़ता है। जब बस नहीं आती तो मजबूरी में ऑटो लेना पड़ता है। ऑटो का किराया बस के मुकाबले काफी अधिक पड़ता है। रोजाना सफर करने वालों के लिए यह अतिरिक्त खर्च परेशानी बढ़ा रहा है।

चेनपाल, यात्री

सिटी बस सर्विस बंद होने का सबसे ज्यादा असर नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। तय समय पर दफ्तर या कॉलेज पहुंचने के लिए अब पहले से ज्यादा समय लेकर निकलना पड़ता है। ऑटो चालकों को भी पता है कि बसें नहीं चल रही हैं, ऐसे में यात्रियों के पास दूसरा विकल्प कम बचता है।

रवि कुमार, यात्री