नर्सिंग स्टाफ ने काला फीता बांध किया काम

नवभारतटाइम्स.कॉम•
nursing staff protest wearing black bands phased movement begins over demands
n NBT न्यूज, नोएडा

लंबित मांगों को लेकर राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने काला फीता बांधकर काम किया और विरोध जताया। राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि संघ ने 20 अक्टूबर तक इसी तरह विरोध जारी रखने, 21 अक्टूबर को दो घंटे का कार्य बहिष्कार करने और 22 अक्टूबर को महानिदेशालय स्थित डीजी कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि वरिष्ठता क्रम का पालन नहीं होने से कर्मचारियों के इंक्रीमेंट और प्रमोशन पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा मैटरनिटी समेत कई पद सृजित नहीं किए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने खाली पदों को नहीं भरे जाने का मुद्दा भी उठाया।