एयरपोर्ट एरिया में सुरक्षित पर्यावरण बनाए रखने पर चर्चा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
noida airport brainstorming on safe environment to prevent bird aircraft collisions
n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो : नोएडा एयरपोर्ट एरिया के आसपास पक्षियों और अन्य जीवों की गतिविधियों से जुड़े संभावित जोखिमों और उनकी रोकथाम के उपायों की समीक्षा की गई। यह समीक्षा एयरपोर्ट की एयरफील्ड एनवायरनमेंट मैनेजमेंट कमिटी (AEMC) की बैठक में की गई। इसमें विशेष रूप से पक्षियों और पशुओं के विमानों से टकराने की आशंकाओं व एयरपोर्ट एरिया में सुरक्षित और अनुकूल पर्यावरण बनाए रखने पर चर्चा की गई।

डीएम मेधा रूपम की अध्यक्षता में हुई बैठक में यमुना अथॉरिटी व सिंचाई विभाग को लंबित जल निकासी कार्यों में तेजी लाने और जलभराव की स्थिति को रोकने के लिए प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए गए ताकि एयरपोर्ट के आसपास पक्षियों व अन्य जीवों के एकत्र होने की संभावनाओं को कम किया जा सके। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने क्षेत्र में पक्षियों और अन्य जीवों की गतिविधियों को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों के बारे में बताया। समिति ने इन सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। साथ ही एयरपोर्ट एरिया के आसपास स्वच्छता, जल निकासी एवं पशु प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निर्देश दिए