ज्वाला जी से ज्योत लेकर आए भक्त

नवभारतटाइम्स.कॉम•
sacred flame brought from jwala ji to illuminate maharani vaishno devi temple grand navratri celebration
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : एनआईटी स्थित महारानी वैष्णों देवी मंदिर में नवरात्रि पर अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इसके लिए माता के सेवक ज्वाला जी से ज्योत लेकर आए है। शारदीय नवरात्रि का आयोजन 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा। यहां पिछले 25 साल से सेवक मां ज्वाला की ज्योत लेकर आ रहे है। ज्योत को 11 अक्टूबर को सुबह पहले नवरात्र पर मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र अरोड़ा, अशोक मदान, राजेंद्र गेरा, दिलबाग अरोड़ा, विजय अरोड़ा, महेंदर बत्रा, जगमोहन, विनोद, राधेश्याम, प्रेम आदि मौजूद रहे।