Faridabad Entrepreneurs Express Concern Over Power Issues Demand New Substations
उद्यमियों ने बिजली संबंधित मुद्दे और समस्याएं बताईं
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
औद्योगिक संगठन फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज असोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई अमित कुमार कंबोज से मिला। असोसिएशन अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व बिजली वितरण सिस्टम को मजबूत करने और उद्योगों से जुड़े लंबित मुद्दों पर चर्चा की गई। एसई अमित कुमार कंबोज ने बताया कि फरीदाबाद औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रस्तावित दोनों नए बिजली सब स्टेशन को अप्रैल तक पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है। अमित कुमार कंबोज ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह क्षेत्र का दौरा कर असोसिएशन की टीम व औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में उद्योगों की बिजली संबंधी समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझकर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मौके पर असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीरभान शर्मा, महासचिव रमेश अरोड़ा, मनोज नागर, दीपक यादव, रवि नागिया आदि मौजूद रहे।