It Team Investigation In Badshahpur Tehsil Tax Evasion Revealed In Land Deals Worth 36 Thousand Crores
बादशाहपुर तहसील में IT टीम की जांच
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
बादशाहपुर एरिया में जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े बड़े लेन-देन की जांच तेज हो गई है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने बादशाहपुर तहसील कार्यालय में पिछले 6 साल में हुई करीब 23 हजार रजिस्ट्रियों का रेकॉर्ड खंगाला। इन से जुड़े करीब 36 हजार करोड़ रुपये के लेन-देन के आंकड़े सामने आए हैं। डिर्पाटमेंट यह पता लगा रहा है कि जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों ने अपने वास्तविक वित्तीय लेन-देन और आय की जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी थी या नहीं। टीम में इनकम टैक्स की इंटेलिजेंस विंग और आपराधिक जांच से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ मामलों में जमीन की खरीद-फरोख्त से संबंधित ब्योरा डिपार्टमेंट को नहीं दिए जाने की आशंका है। डिपार्टमेंट यह भी जांच रहा है कि संपत्ति के सौदों में दर्ज रकम और संबंधित लोगों की ओर से आयकर रिटर्न में दिखाई गई आय के बीच कोई बड़ा अंतर तो नहीं है।