Kanshi Rams Death Anniversary Ambedkar Vahini Reaches Bahujan Samaj To Pay Homage
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बहुजन समाज के बीच पहुंची अंबेडकर वाहिनी
Contributed by: anand.tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन किया। पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम सादगी से सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। पार्टी के फ्रंटल संगठन समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं, विचार गोष्ठियां और सामाजिक न्याय संवाद आयोजित किए। वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सुदर्शन ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने दलितों, पिछड़ों और वंचितों को राजनीतिक चेतना देकर उन्हें अपने अधिकारों के लिए संगठित होने का रास्ता दिखाया। उनकी विचारधारा सामाजिक समानता, सम्मान और सत्ता में भागीदारी की प्रेरणा देती है।
कांग्रेस मुख्यालय में भी दी गई श्रद्धांजलि : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशीराम की पुण्यतिथि भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई।