8 Local Trains Cancelled Passenger Troubles Increase Impact On Delhi faridabad Route
8 लोकल ट्रेन दूसरे दिन भी कैंसल, आज दो शटल नहीं चलेंगी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने पलवल से नई दिल्ली की ओर आने जाने वाली 8 लोकल ट्रेनें रविवार को भी रद्द कर दी थीं। इनमें नई दिल्ली से चलकर ग्वालियर जाने वाली 14212 आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस भी शामिल है। इसके अलावा पलवल शकूरबस्ती के बीच चलने वाली दो शटल ट्रेनें सोमवार को भी नहीं चलेंगी। लोकल ट्रेनों के रद्द रहने से दिल्ली और फरीदाबाद के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ये हाल तब है जबकि सुप्रीम कोर्ट ने ट्रेनों को बंद करने को लेकर नाराजगी जताते हुए पब्लिक हिताें को ध्यान रखने का आदेश दिया था।