चंद्रशेखर आजाद करेंगे ‘शक्ति प्रदर्शन’

Contributed by: ranvijay.singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
chandrashekhar azads show of strength in lucknow bahujan swaraj sankalp maharely today
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। संविधान दिवस, 26 नवंबर को रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर पार्टी ‘ बहुजन स्वराज संकल्प महारैली ’ आयोजित करेगी, जिसे अब तक की सबसे बड़ी रैली बताया जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद इसमें बहुजन स्वराज, संवैधानिक अधिकारों और संविधान की रक्षा का मुद्दा उठाएंगे। रैली स्थल की बुकिंग 25 और 26 नवंबर के लिए करवाई गई है। पार्टी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों पर अन्याय के खिलाफ सत्ता परिवर्तन का संदेश देगी। कार्यक्रम में डॉ. मसूद अहमद, सुनील चित्तौड़, रवींद्र भाटी और पटेल रामेश्वर पवन भी शामिल होंगे।