मायावती को बताया दुर्गा अवतार, पूजा की

Contributed by: ranvijay.singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
mayawati called durga avatar supporters performed puja police removed
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : बलरामपुर जिले से आए आशुतोष पाठक ने बसपा प्रमुख मायावती को दुर्गा का अवतार बताते हुए पार्टी के माल एवेन्यू स्थित स्टेट कार्यालय पर पूजा अर्चना की।

मायावती की दुर्गारूप की प्रतिमा लेकर पहुंचे आशुतोष को पुलिस और सुरक्षा कर्मचारियों ने कार्यालय में घुसने से रोक दिया। इस पर वो कार्यालय के बाहर ही बैठ गए और पूजा शुरू कर दी। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। नवरात्रि के नौ दिन मायावती के दुर्गा रूप की अराधना करने के बाद बसपा कार्यालय पर दोबारा पूजा करने का दावा किया।