...तो पीडीए को मजबूत करेंगे पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप

Contributed by: anand.tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम•
dharmendra kashyaps inclusion in sp confirmed pda to get new strength after meeting akhilesh yadav
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

राज्यसभा उम्मीदवार न बनाए जाने से नाराज चल रहे पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात को अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आंवला लोकसभा सीट से दो बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप से मिलकर ‘ पीडीए आंदोलन ’ को और भी समर्थ, सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा हुई।
पीडीए ही हर ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ को मान-सम्मान और स्थान दे सकता है। राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे में पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी नाराजगी भी जाहिर करते हुए भितरघात करने वालों को आगे बढ़ाने का आरोप लगाकर आहत होने की बात लिखी थी।

18 को जॉइन कर सकते हैं सपा : भाजपा से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र कश्यप 18 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। रविवार को अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद की बेटी कीर्ति और बरेली के सपा नेता भी मौजूद रहे।