Successful Students Of Bhagidari Bhawan Will Become Mentors For New Aspirants Social Welfare Minister Asim Arun Appealed
भागीदारी भवन के सफल छात्र बनेंगे नए अभ्यर्थियों के मार्गदर्शक
Contributed by: ankur.tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : समाज कल्याण विभाग की कोचिंगों से प्रशासनिक व राज्य सेवाओं में चयनित पूर्व छात्रों की पहली एल्यूमिनाई मीट रविवार को गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में हुई।
मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने सफल अभ्यर्थियों से समाज और संस्थान को योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफलता व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी है। चयनित छात्र अपने अनुभव, मार्गदर्शन , मॉक इंटरव्यू और अध्ययन सामग्री से नए अभ्यर्थियों की मदद कर सकते हैं। मंत्री ने ऑनलाइन-ऑफलाइन मेंटरशिप, वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल संसाधनों के जरिए दूरदराज के प्रतिभावान विद्यार्थियों तक पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया। एल्यूमिनाई ने प्रत्येक जरूरतमंद अभ्यर्थी को नियमित मार्गदर्शन देने और स्थायी नेटवर्क बनाने का संकल्प लिया। इस वर्ष UPPSC में विभागीय कोचिंगों से 74 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।