Iti Student Brutally Murdered With Sword axe In Grudge Incident In Playground
रंजिश में ITI छात्र की तलवार-कुल्हाड़ी से हत्या
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, होडल
कस्वा हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव सतुआ गढ़ी में रंजिश के चलते 19 वर्षीय आईटीआई छात्र प्रशांत की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात शनिवार शाम की है, जब छात्र गांव के स्कूल के खेल मैदान में खेलने गया था। आरोप है कि गांव के ही प्रीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्र पर तलवार और कुल्हाड़ी से हमला किया। गंभीर रूप से घायल प्रशांत की एक प्लॉट में गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।शिकायत में गांव सतुआ गढ़ी निवासी बसंतलाल ने बताया कि उनका छोटा बेटा प्रशांत (19) शनिवार शाम छह से सात बजे के बीच गांव के स्कूल के मैदान में खेलने गया था। मैदान में गांव निवासी प्रीत और उसके साथी भी मौजूद थे। प्रीत की प्रशांत संग रंजिश थी। आरोप है कि इसी कारण हत्या कर वह फरार हो गया।