Prashant Kishor Attacks Central Government Security Arrangements Are Proof Of Fear
सुरक्षा व्यवस्था डर का सबूत: PK
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n पीटीआई, पटना: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दिल्ली में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजामों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 40 हजार जवानों की तैनाती दिखाती है कि केंद्र सरकार डर में है। जनता के गुस्से को हल्के में नहीं लेना चाहिए। बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर असंतोष बढ़ रहा है और आने वाले समय में विरोध प्रदर्शन और तेज हो सकते हैं।