95 Lakhs Embezzled From Two Haryana Tourism Resorts Amount Withdrawn From Accounts Through Forged Signatures
हरियाणा टूरिजम के दो रिजॉर्ट के खातों से 95 लाख का गबन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
हरियाणा पर्यटन निगम के सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस और सनबर्ड टूरिस्ट रिजॉर्ट के बैंक खातों से 95.55 लाख रुपये की सरकारी धनराशि गबन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन वित्तीय वर्ष के दौरान चेक पर फर्जी हस्ताक्षर करके रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर की गई। विभागीय जांच में मामला सामने आने के बाद हरियाणा पर्यटन निगम के असिस्टेंट जनरल मैनेजर एवं फरीदाबाद जोनल हेड हरविंदर सिंह यादव ने सूरजकुंड थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।3 साल के लेनदेन चेक किए
शिकायतकर्ता हरविंदर सिंह यादव के अनुसार, वह 1 अप्रैल 2025 से होटल राजहंस में एजीएम के पद पर तैनात हैं और फरीदाबाद जिले के पर्यटन निगम के कॉम्प्लेक्स उनके अधीन आते हैं। वर्ष 2025 में विभाग को जानकारी मिली कि अलग-अलग कॉम्प्लेक्स के बैंक खातों से फर्जी चेक जारी करके रकम निकाली गई है। इसके बाद चंडीगढ़ मुख्यालय ने जांच कमिटी गठित की। कमिटी ने 3 अगस्त 2026 को रिपोर्ट सौंपी। इसमें दोनों रिजॉर्ट के बैंक खातों से अनियमित लेनदेन सामने आने की बात कही गई है।